उत्तर प्रदेश के सैंकड़ों शुभचिंतकों व समर्थकों ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
गाजियाबाद। प्रयागराज निवासी एमएलसी व उप्र विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति डॉ. सुरेन्द्र चौधरी अस्वस्थ्य होने के चलते अस्पताल में प्रयागराज के एक आशा अस्पताल में भर्ती हंै। उनके शुभचिंतकों, मित्रों, समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना की है। एमएलसी व उप्र विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के प्रतिनिधि व एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉ. सुरेन्द्र चौधरी को पथरी की शिकायत के चलते प्रयागराज सिविल लाइंस स्थितआशा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सों ने उनके स्वास्थ्य की जांच व परीक्षण के बाद पथरी का सफल आॅपरेशन किया।
एमएलसी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी का आॅपरेशन होने के बाद शरीर में आयी कमजोरी के चलते चिकित्सकों ने फिलहाल उन्हें अस्पताल में ही रखा है। उनके जल्द ही रिकवर होने की उम्मीद है। जैसे ही वे स्वयं को पूर्णत: स्वस्थ महसूस करेंगे, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
एमएलसी प्रतिनिधि जितेन्द्र गौड़ व देश व उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के सैंकड़ों समर्थकों ने ईश्वर से एमएलसी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सुरेन्द्र चौधरी
विधायक
का पहले से अधिक उत्तम स्वास्थ्य होगा और वे पुन: पूर्ण ऊर्जा एवं उत्साह के साथ जनता के बीच सक्रिय रहकर विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को नई गति देने का काम करेंगे।
एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष एवं डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी के प्रतिनिधि जितेंद्र गौड़ ने बताया
भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता संगठनों के पदाधिकारी ने मंदिर में पूजा अर्चना कर डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी के स्वास्थ्य लाभ की कामना हेतु
प्रार्थना की
Comments
Post a Comment