राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर साहब केशव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन पर आधारित नाटक का हुआ मंचन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर साहब केशव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन पर आधारित नाटक 
Ghaziabad :- "राष्ट्र सेवक डॉक्टर हेडगेवार " का मंचन श्री उमापति ग्रुप द्वारा एस.पी. सिंह सेंगर के लेखन और निर्देशन में 
हिन्दी भवन समिति, लोहिया नगर, गाजियाबाद में हुआ। 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मेरठ प्रांत के कार्यवाहक, विभाग प्रचारक, हिन्दी भवन के अध्यक्ष, महामंत्री के साथ अनेकों स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही I 

आरएसएस के 100 पूरे हो रहे हैं उस उपलक्ष्य में श्री उमापति थिएटर ने इस नाटक का मंचन किया इसमें दिखाया गया डॉक्टर साहब ने कैसे बचपन में ही अग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की.  
बचपन में माता पिता का साथ छूट गया बिपरीत परस्थितियों में भी स्वतंत्रता संग्राम की अलख जलाये रखी। 
असहयोग आंदोलन में 1 साल की कारावास उसके बाद 9 महीने की जेल, कांग्रेस में रहकर स्वतंत्रता की लड़ाई में उनका मन परतंत्रता का कारण ढूँढता रहा और उनको एहसास हुआ कि हमको संगठित रहकर ही राष्ट्र को गुलामी से बचाया जा सकता है।
तब उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक की स्थापना की और हिन्दू समाज को मजबूत बनाने में कार्य किया और स्वयसेवक प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में स्वतंत्रता के लिए शामिल रहे। 
डॉक्टर साहब का उद्देश्य हिन्दू समाज मजबूत बनाते हुए राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने का रहा है । उनका मानना था हिन्दुस्थान में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू है। 
उसी दिशा में संघ पिछले 100 सालों से काम कर रहा है और संघ से जुड़े सभी संगठन समाज में अलग क्षेत्रों में काम कर रहे।
नाटक में स्वयंसेवक के साथ आम दर्शकों ने काफी सराहा हेडगेवार की भूमिका में थे विवेक कविश्वर, गर्वित गौड़ और दक्ष। जिनका अभिनय डॉक्टर साहब के बाल्य,युवा और प्रौढ़ अवस्था को जीवंत कर गया। 
राघवेन्द्र तिवारी की ने पत्रकार की भूमिका बखूबी निभाई। 
गुरु जी और गांधी जी के किरदारों को भी कलाकारों कमाल का अभिनय किया। इसका लेखन और निर्देशन एस.पी.सिंह सेंगर द्वारा काफी शोध और इतिहासकारों के आधार पर शानदार रहा ।
प्रवीण,दीप, नीतेश और राज ने बखूबी अपने किरदार निभाए।मुख्य अतिथि 
श्री प्रेम जी 
माननीय मेरठ प्रांत संघ चालक 

विशिष्ठ अतिथि 
 1 - श्री देवेंद्र जी 
गाजियाबाद विभाग कार्यवाह 

2 - श्री अतुल जी 
गाजियाबाद विभाग प्रचारक

Comments