अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आई.टी.एस. कॉलेज मुरादनगर में हुआ योगाभ्यास
Ghaziabad :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आई.टी.एस फिजियोथैरेपी कॉलेज मुरादनगर में सामूहिक योग सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर आई.टी.एस मुरादनगर परिसर के फिजियोथैरेपी, डेंटल एवं फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
यह कार्यक्रम आई.टी.एस - दी एजूकेशन ग्रुप के माननीय वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी के मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सतत प्रोत्साहन में आयोजन किया गया। उनके नेतृत्व में संस्थान शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के शारीरिक, मानसिक सामाजिक कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत है।
योग सत्र का संचालन हार्टफुलनेस टीम के प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। हार्टफुलनेस एक वैश्विक आध्यात्मिक एवं वेलनेस संगठन, जो ध्यान, योग और आंतरिक जागरूकता के माध्यम से व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन को विकसित करने का कार्य करता है। इसका उददेश्य सरल ध्यान पद्धति और मानवीय मूल्यों के माध्यम से तनावमुक्त, स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढावा देना है।
प्रतिभागियों को विभिन्न योगासननों, प्राणायाम तथा ध्यान की तकनीक का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ जीवन शैली में योग की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक जनहितकारी पहल का हिस्सा था।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं शिक्षकों को योग के महत्व से जोड़ना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के समापन पर आई.टी.एस मुरादनगर परिसर के सभी संस्थानों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने आई.टी.एस - दी एजुकेशन ग्रुप के माननीय वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment