माननीय राज्य मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति जी का गाजियाबाद आगमन पर ललित जायसवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया

माननीय राज्य मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति जी का गाजियाबाद आगमन पर ललित जायसवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया
Ghaziabad :- गाजियाबाद मे होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति का गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आगमन हुआ।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं आरक्षित प्रभाग के डिवीजनल वार्डन हर्ष वर्मा ने स्मृति-चिह्न स्वरूप एक पुस्तक भेंट कर माननीय मंत्री जी का स्वागत किया।
भेंटवार्ता के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के सुदृढ़ीकरण, संगठन के विस्तार, स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण, जन-जागरूकता कार्यक्रमों तथा नागरिक सुरक्षा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। माननीय मंत्री जी ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में नागरिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने हेतु आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। यह अवसर नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय रहा।

Comments