देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेवा समिति द्वारा छबील लगा किया शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन
गाजियाबाद। भीषण गर्मी के बीच जनसेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेवा समिति द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ छबील लगाकर राहगीरों एवं आमजन को शर्बत वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति चंद्रा राय, श्री संजीव झा, कोरवा-उत्तर प्रदेश के महासचिव श्री जय दीक्षित, वार्ड-70 के पार्षद श्री रामनिवास बंसल, श्री युग गुर्जर, श्री सुनील झा एवं श्री संजय मिश्रा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष श्री ए.के. ठाकुर, युवा अध्यक्ष श्री सुनील ठाकुर, महासचिव श्री राजेंद्र झा, कोषाध्यक्ष श्री रामबाबू सिंह, पूजा अध्यक्ष श्री बृजेश ठाकुर, श्री विनय सिंह, श्री राजू सिंह, श्री सुशील ठाकुर, श्री शशि शेखर सिंह, श्री प्रिंस राय, श्री मनीष सिंह, श्री निखिल मिश्रा, श्री संजीत सिंह, श्री डुगरी बाबू, श्री सत्येंद्र सिंह, श्री अमोद झा, श्री ब्यास सिंह, श्री मोती राय, श्री अनिल कुंवर, श्री पंकज तिवारी, श्री निलेश शुक्ला, श्री नीरज पांडेय सहित समिति के सभी सदस्यों ने तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान किया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था सदैव “नर सेवा ही नारायण सेवा” के सिद्धांत पर कार्य करती रही है तथा भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।
Comments
Post a Comment