आईटीएस मोहननगर द्वारा आयोजित ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड एवं फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026’ में 700 मेधावी छात्र सम्मानित

आईटीएस मोहननगर द्वारा आयोजित ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड एवं फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026’ में 700 मेधावी छात्र सम्मानित 

Ghaziabad :- आईटीएस मोहननगर, गाजियाबाद द्वारा *संस्थान के चाणक्य सभागार में “एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड एवं फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का भव्य आयोजन* किया गया। *समारोह में दिल्ली, साहिबाबाद, गाजियाबाद, नोएडा एवं आस पास के क्षेत्र के लगभग 100 विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकों को “एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड”से सम्मानित किया गया* , जबकि *700 मेधावी विद्यार्थियों को “मेरिटोरियस अवार्ड”प्रदान किए गए* । *समारोह में प्राचार्य, शिक्षक, छात्र एवं उनके अभिभावक सहित लगभग 1000 लोग उपस्थित रहे।*  

कार्यक्रम का शुभारंभ *मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित पुड्डुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल एवं रिटायर्ड आईपीएस डॉ. किरण बेदी, आईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा, आईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की लेडी वाइस चेयरमैन श्रीमती लतिका चड्ढा, आईटीएस यूजी कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा, वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजीव कुमार, डीन एकेडमिक्स डॉ. विदुषी सिंह एवं कार्यक्रम संचालक प्रो नूपुर सि* द्ध द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

*मुख्य अतिथि डॉ. किरण बेदी ने अपने संबोधन में* सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने युवाओं को समय एवं ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और अपने अनुभव भी साझा किये। 

*गाजियाबाद के डीएम् श्री रविंदर कुमार माण्डर ने* अपने सन्देश में विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी ।

*आईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने* विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने माता-पिता एवं गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने तथा बदलते युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नई तकनीकों को अपनाकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया ।

*आईटीएस यूजी कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा ने* विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।

*कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग 100 विद्यालयों के उन 700 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।*

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुड्डुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल एवं रिटायर्ड आईपीएस डॉ. किरण बेदी, आईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा, आईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की लेडी वाइस चेयरमैन श्रीमती लतिका चड्ढा, आईटीएस यूजी कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा, वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजीव कुमार, डीन एकेडमिक्स डॉ. विदुषी सिंह, कार्यक्रम संचालक प्रो नूपुर सिद्ध, संस्थान के अध्यापकगण, विभिन्न विद्यालयों से आए प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments