आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लगभग 100 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लगभग 100 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया 
Ghaziabad :- आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद में दिनांक 16 जून, 2026 को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया, जिसका विषय ‘‘इंसानियत की एक बूंद। रक्तदान करें। जीवन बचाएं‘‘ था।
 
यह कार्यक्रम आई.टी.एस. - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज ने रोटरी क्लब साहिबाबाद और रोटरी वरदान ब्लड बैंक के सहयोग से 16 जून, 2026 को परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह सुबह लगभग 9ः00 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3ः00 बजे तक जारी रहा, जिससे दिनभर रक्तदाताओं की निरंतर उपस्थिति रही।
 
इसके साथ ही आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज के बी.डी.एस., एम.डी.एस. के विद्यार्थियों, और संस्थान की फैकल्टी एंव स्टाफ ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ रक्तदान किया। सबसे पहले दानदाताओं को एक पंजीकरण फॉर्म भरने के लिये कहा गया, फिर उनका ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन काउंट और वजन माप की गहन चिकित्सा जांच की गयी। आयोजन स्थल से जाने से पहले कुछ समय के लिए दानदाताओं के लेटने और स्वस्थ होने की भी व्यवस्था की गयी थी। रक्त देने के पश्चात दानदाताओं को पहचान पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा उन्हें एक डोनर कार्ड भी मिला, जिसमें अगले एक साल के दौरान ब्लड बैंक से एक यूनिट रक्त मुफ्त उपलब्ध किया जायेगा।
 
इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस. - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Comments