युवाओं का आक्रोश कॉकरोच जनता पार्टी:- सिकंदर यादव

युवाओं का आक्रोश कॉकरोच जनता पार्टी:- सिकंदर यादव 
Ghaziabad :- भारत के युवाओं में नया आक्रोश सोशल मीडिया के माध्यम से दिख रहा है। जिस प्रकार एक डिजिटल पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, वो सत्ता व शासन के लिए एक चुनौती है। आज नौजवान जिस प्रकार अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है, उससे पता चलता है कि देश में सब ठीक नहीं चल रहा। बार-बार लीक होते पेपर, पर्याप्त अवसरों की कमी, इसमें मुख्य भूमिका निभा रही है। मोदी सरकार जब सत्ता में आई थी, भारत के नौजवानों ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई थी, परंतु आज बारह वर्ष बाद भी उसकी परेशानी घटने की जगह बढ़ती जा रही है। एक तरफ हम बढ़ती अर्थव्यवस्था के आंकड़े देख रहे, परंतु अर्थव्यवस्था में तेजी के बाद रोजगार न बढ़ना चिंता का कारण है। भारत का युवा इस बात से परेशान है कि एक तो उसको नौकरी नहीं मिल रही, दूसरी पिछले बारह साल में नब्बे से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। वो यह नहीं समझ पा रहा कि जो सरकार विकसित भारत की बात करती है, वो परीक्षा क्यों नहीं करा पा रही। भारत की Gen-Z धार्मिक विभाजन, मीडिया व न्यायपालिका का सरकार के पक्ष में झुकाव और ईवीएम पर शंका के परेशान दिख रहा है।
ये सारी बातें आपको कॉकरोच पार्टी के पोस्ट में मिल जाएंगी। इसके साथ-साथ वो बढ़ती महंगाई से भी परेशान एक यूजर नितिन गडकरी से प्रश्न करता है कि टोल पर साठ लाख की फॉर्च्यूनर व अल्टो से एक समान टोल क्यों वसूला जा रहा है? पेट्रोल में एथनॉल मिलाने के बाद उसका एवरेज क्यों घट रहा है? जब कच्चा तेल सस्ता था, तब सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट कम क्यों नहीं किए? ऐसी बहुत सी प्रश्न युवाओं के मन में हैं, जिसका सरकार के पास कोई जवाब नहीं। आज के हालात को देखकर बहुत सारे लोग मनमोहन सिंह को याद कर रहे हैं, जिनके समय में 2010 तक भारत की अर्थव्यवस्था अपने गोल्डन समय में थी। आज सरकार व सभी राजनीतिक दलों के सामने चुनौती है कि यदि Gen-Z की इन बातों पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले समय में बदलाव देखने को मिलेगा इन युवाओं के नेतृत्व में।

Comments