आई.टी.एस फिजियोथेरेपी कालेज ने बढाया जन स्वास्थ्य की ओर एक और कदम, जिला चिकित्सालय को दी फिजियोथेरेपी मशीनें

आई.टी.एस फिजियोथेरेपी कालेज ने बढाया जन स्वास्थ्य की ओर एक और कदम, जिला चिकित्सालय को दी फिजियोथेरेपी मशीनें 

Ghaziabad :- आई0टी0एस फिजियोथेरेपी कॉलेज द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा की भावना को आगे बढाते हुए जिला चिकित्सालय, संजय नगर के फिजियोथेरेपी विभाग को विभिन्न आधुनिक फिजियोथेरेपी मशीनें एवं उपकरण प्रदान किए गए। साथ ही साथ विभाग में मरीजों की बेहतर देखभाल एवं उपचार सुनिश्चित करने हेतु एक फिजियोथेरेपिस्ट की भी नियुक्ति की गई।
यह सराहनीय पहल आई0टी0एस-दी एजूकेशन ग्रुप के माननीय वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा जी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर विभाग को विभिन्न आवश्यक फिजियोथेरेपी जैसे आई.एफ.टी. मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, टेन्स युनिट, वैक्स बाॅथ युनिट, तथा अन्य आवश्यक उपकरण डाॅ. संजय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, संजय नगर, गाजियाबाद की उपस्थिति में उपलब्ध कराए गए, जिससे मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक उपचार सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। 
संस्थान प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह कदम समाज के प्रति संस्थान की सेवा भावना को और अधिक मजबूत करेगा तथा जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा। 
अंत में संस्थान द्वारा इस जनहितकारी एवं प्रेरणादायी पहल के लिए आई.टी.एस.-दी एजूकेशन ग्रुप के माननीय वाईस चेयरमेन श्री अर्पित चड्ढा जी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Comments