लोनी :- भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने ग्राम पंचायत खरखड़ी में 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का उदघाटन गांव के बुजुर्गों से नारियल फोड़कर कराया।
उदघाटन स्थल पर पहुँचने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का नोटों व फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा पहले भी खरखड़ी गांव में लाखों रुपए की लागत से कई सड़कों और रास्तों का निर्माण कराया गया है जिनमें मुख्य रूप से ग्राम खरखड़ी को बंथला-ढिकोली मार्ग से जोड़ने वाली सड़क भी शामिल है वहीं आज खरखड़ी से बागपत के घिटोरा गांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग को भी बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर चौधरी महेश बैसोया और भाजपा नेता महावीर गुर्जर ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने खरखड़ी गांव के अंदर लाखों रुपए की लागत से कई विकास कार्य कराए हैं जो कि खरखड़ी गांव के लिए गौरव की बात है उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का ग्राम वासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया।
उदघाटन कार्यक्रम में जिले सिंह, पंडित फूलचंद शर्मा, रजन बैसोया, महाराज सिंह, ओमसेन, चौधरी बेगराम, सुरेंद्र, राजपाल, भगवानदास, सतवीर, राजेश और ऋषिराज सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
Comments
Post a Comment