आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कॉलेज द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुरादनगर में फिजियोथेरेपी क्लीनिक का शुभारंभ

Ghaziabad :- आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कॉलेज, मुरादनगर, गाजियाबाद द्वारा दिनांक 16 मई, 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुरादनगर में एक नवीन फिजियोथेरेपी क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। यह पहल संस्थान की सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण फिजियोथेरेपी की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।
क्लीनिक का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डाॅ अमित विक्रम जी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुरादनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ भारत भूषण जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आई.टी.एस.-दी एजूकेशन ग्रुप के निदेशक जनसंपर्क, श्री सुरेन्द्र सूद, आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कालेज के प्रधानाचार्य डाॅ. एम. थगराज एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य गणमान्य अतिथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।  
आमजन को संबोधित करते हुए डाॅ अमित विक्रम ने ग्रामीण एवं अर्ध शहरी क्षेत्रों में फिजियोथेरेपी सेवाओं की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। इस फिजियोथेरेपी क्लीनिक के माध्यम से मरीजों को न्यूरोलॉजिकल, आर्थोपेडिक, बाल एवं वृद्धजन पुनर्वास सहित विभिन्न प्रकार की निःशुल्क फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान की जायेगी। 
अतः में संस्थान की ओर से आई.टी.एस.-दी एजूकेशन ग्रुप के माननीय वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चडढा जी  के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सतत सहयोग से यह सराहनीय पहल सफलतापूर्वक साकार हो सकी।

Comments