Ghaziabad :- समाजसेविका कमला वर्मा उर्फ़ नैन्सी वर्मा ,मीनाक्षी देवी,सरिता सिंह,श्रीमती सोनी,श्रीमती श्यामवती श्रीमती पिंकी,एवं श्रीमती उषा वर्मा एवं श्री चन्द्रप्रकाश वर्मा,रविन्द्र डेढ़ा श्री मुजाहिद ख़ान श्री रमेश ठाकुर ने डा रेखा चौधरी ( राष्ट्रीय लोकदल महानगर अध्यक्ष ) के आवास पर पहुंचकर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी जी की विचारधारा से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
महानगर अध्यक्ष डा रेखा चौधरी ने सभी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता रसीद काटकर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।
कमला देवी ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मैं आज राष्ट्रीय लोकदल परिवार का हिस्सा बन गई हूँ।मैं कमला वर्मा ( नैंसी वर्मा ) एक साधारण सी समाजसेविका आपको यह विश्वास दिलाती हूँ की मैं आपकी एवं पार्टी की कसौटी पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करुँगी ।आपने हमारे लिए अपना बहुमूल्य समय निकाला उसके लिए मैं एवं मेरे समस्त सहयोगी एवं महिला मित्र आपका तहे दिल से धन्यवाद करते हैं एवं एक बड़ी बहन के रूप में मुझे हमेशा आपसे प्रेरणा मिलती रहे एवं आपके मार्गदर्शन में मुझे कार्य करने का सौभाग्य मिले मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है।
सभी साथियों ने पार्टी से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की और पूर्ण निष्ठा से पार्टी को मजबूत करने का निश्चय किया।
महानगर अध्यक्ष डा रेखा चौधरी ने सभी से पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आव्हान किया और पार्टी परिवार में जुड़ने पर शुभकामनाएं दीं।
सभी ने माननीय जयंत चौधरी जी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment