आर्यन एकेडेमी जूनियर हाईस्कूल में पेरेंट्स संग हर्षोल्लास से मनाया गया ‘मातृ दिवस

आर्यन एकेडेमी जूनियर हाईस्कूल में पेरेंट्स संग हर्षोल्लास से मनाया गया ‘मातृ दिवस 
साहिबाबाद । श्याम पार्क मेन साहिबाबाद के आर्यन एकेडेमी जूनियर हाईस्कूल में हर साल की भांति इस साल भी मदर्स डे के अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं की माताओं को बच्चों के साथ स्कूल में आमंत्रित किया गया और उनके सम्मान में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अनेक तरह के रंगारंग कार्यक्रम व खेलकूद का आयोजन किया। खास बात यह रही कि इस आयोजन के अवसर पर आयोजित सभी सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में बच्चों की माताओं ने स्कूल प्रबंधन के समक्ष स्वयं पहल करते हुए कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई और बच्चों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन का मनोबल बढ़ाया। 
‘मातृ-दिवस’ पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सबसे भावुक गतिविधि में माताओं को अपनी आँखों पर पट्टी बांधनी थी और बच्चों के झुंड में हाथ सिर्फ से छूकर अपने –अपने बच्चे को पहचानना था। सबसे रोचक तथ्य यह रहा कि सभी माताओं ने इस प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। इस प्रतियोगिता में श्रीमती मोनिका रावत के अलावा रीना, रजनी पांडे, मनीषा, ज्योति सिंह इत्यादि ने भागीदारी की। एक अन्य खेल ‘हेंड-गेम’ में बच्चों की माताओं श्रीमती स्वाती, आरती, संजना, रीतू और सपना ने शरीर के विभिन्न अंगों की छायाकृतियाँ की सही पहचान की। इसके अलावा ‘ग्रेब दी आइटम’ नामक खेल का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती सविता, रागिनी, रेशमा खातून और मीना देवी व अन्य माताओं ने हिस्सा लिया। ‘कैन्डल बर्न’ खेल प्रतियोगिता में श्रीमती रचना, आरती ठाकुर, मानसी देवी, रेशमा खातून, मीना देवी,व सुगंधा, मनीषा, ज्योति, रीना देवी, मोनिका, सन्नो देवी इत्यादि ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
मातृ-दिवस के इस गरिमामयी आयोजन में कार्यक्रम के संयोजन व संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहीं स्कूल शिक्षिका नीतू मिश्रा, नेहा, नंदिनी, मीनाक्षी ने बताया कि बच्चे के जन्म से लेकर आजीवन विकास व उत्थान में प्रत्येक माँ की भूमिका अति महत्वपूर्ण और अद्वितीय होती है। कार्यक्रम के अंत में शिव, खुशान्क और अपर्णा ने माताओं की महिमा के बारे में कविताएँ सुनाईं। इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहीं सभी माताओं को आर्यन एकेडेमी स्कूल प्रबंधक ईशान गौड़ की ओर से स्मृति-चिन्ह और उपहार भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Comments