भाजपा नेता ईश्वर मावी ने खरखड़ी में किया सीसी रोड का उद्घाटन, रोड बनने से सैकड़ों खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा: अंशु सूरज मावी

भाजपा नेता ईश्वर मावी ने खरखड़ी में किया सीसी रोड का उद्घाटन, रोड बनने से सैकड़ों खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा: अंशु सूरज मावी 

लोनी :- भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने ग्राम पंचायत खरखड़ी में चौधरी रघुवर सिंह स्टेडियम वाली रोड का उदघाटन गांव के बुजुर्गों से नारियल फोड़ कर कराया।
उदघाटन समारोह में पहुँचने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा पहले भी खरखड़ी गांव में कई सड़कों और रास्तों का निर्माण कराया गया है जिनमें मुख्य रूप से खरखड़ी को चिरोड़ी रोड से जोड़ने वाली रोड भी शामिल है।
इस अवसर पर चौधरी महेश बैसोया और रोहताश प्रधान ने जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी द्वारा गांव के अंदर कई विकास कार्य कराए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
उदघाटन कार्यक्रम में सुभाष बीडीसी, जिले सिंह, फूलचंद शर्मा, रजन बैसोया, महाराज सिंह, महावीर नेताजी, ओमसेन, सुनील पहलवान, चौधरी बेगराम, सुरेंद्र, राजपाल, भगवानदास, सतवीर, राजेश, ऋषिराज,और रूगली सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Comments