Ghaziabad :- राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानन्द सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवस (4 मई से 7 मई) स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन । इस शिविर में विद्यालय के लगभग 700 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा नए-नए कौशल का प्रशिक्षण लिया। कैंप के ट्रेनर श्रीमान श्याम सिंह जी ( जिला संगठन आयुक्त )ने बच्चों को विभिन्न कौशल ,समाज सेवा, चरित्र निर्माण तथा विपरीत परिस्थितयों में बचाव के गुर सिखाए एवं कैंप के समापन के दिन विद्यार्थियों को स्काउट गाइड के कैंप लगाने का प्रशिक्षण दिया । छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया एवं नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी जी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश राघव जी,प्रबंधक केशव कुमार जी, शारीरिक प्रमुख विशाल जी,तथा शारीरिक विभाग से वीरेश जी, निशु जी, नीलम जी, नरेश जोशी जी तथा ललित जी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment