33% नहीं अब देश की आधी आबादी को अपनी 50% हिस्सेदारी की केंद सरकार से दरकार:- त्रिलोक त्यागी

राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ के अधिवेशन में संगठन मंत्री त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं को दिए राजनीतिक गुरु 

Ghaziabad :- राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ का हस्तिनापुर क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन कविनगर जानकी ऑटोटोरियम में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्रिलोक त्यागी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्रीमती इंद्राणी त्यागी को हस्तिनापुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)का मनोनीत पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी त्यागी जी ने कहा कि माननीय जयंत चौधरी जी के निर्देशानुसार पार्टी में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा ,उन्होंने आवाहन किया कि महिलाओं को अब तैतीस प्रतिशत के लिए नहीं बल्कि विधान सभा और संसद में पचास प्रतिशत के लिए दावेदारी करनी चाहिए 
वहीं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती कपिला वई इंद्राणी ने सभा को संबोधित करते हुए मातृ शक्ति को एकजुट होने की सीख दी
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती दीपमाला चौधरी ने किया
अध्यक्षता श्रीमती रेखा चौधरी ने की 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती ऋचा सिंह ने कहा कि महिलाएं जिस प्रकार से अब हर क्षेत्र आगे बढ़ रही हैं उन्हें राजनीति में भी अपना भविष्य देखना चाहिए 
नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्राणी त्यागी ने सभा में मौजूद सभी बहनों और भाइयों का स्वागत एवं धन्यवाद किया 
मौके पर लोनी चेयरमेंन रंजीता धामा ,रमा नागर,शोभा ,विनय प्रधान ,निशा चौधरी,अंजू चौधरी ,सरला सिंह ,सुजाता सिंह ,मीरा सिंह ,सुमन चौधरी,राखी सिंधु,सोनिका ,अनुपम कुमारी आनंद,प्रज्ञा बाल्यान,भावना यादव ,पूनम तोमर, ऑडी त्यागी,इंदर जीत टीटू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रभारी मेरठ मंडल अर्बन कमेटी,रविन्द्र चौहान , प्रदेश महासचिव अमित त्यागी,जयदीप,योगेश फफराना,सतेंद्र तोमर,तेजपाल तोमर ,तिरसपाल मलिक,आदि रहे

 पत्रकार की कल्पना राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्रिलोक त्यागी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संबोधन करते हुए कहा आज मैं अपनी श्रीमती को सुबह की चाय खुद बनाकर पिलाता हूं अपनी मर्जी से किन्तु अभी तो महिलाओं को 33% आरक्षण देने का बिल विपक्ष ने गिरा ही दिया है, लेकिन उनको चाय बनाकर पिलानी पड़ रही है यदि उनके मुताबिक महिलाओं को 50% आरक्षण विधानसभा, लोकसभा में दे दिया तो त्यागी जी को तो घर के कई कामों का और बोझ पड़ने वाला हैं, जैसे खाना पकाना , साफ सफाई करना इत्यादि उस दौर में त्यागी जी कार्यकर्ताओं को मिलने का समय बहुत मुश्किल से निकाल पाएंगे क्योंकि उनकी व्यस्तता और ज्यादा बढ़ की संभावना होगी! 

Comments