श्रेया हॉस्पिटल एवं विवान सोशल जस्टिस फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 250 से अधिक लोगों ने उठाया इसका लाभ
श्रेया हॉस्पिटल एवं विवान सोशल जस्टिस फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 250 से अधिक लोगों ने उठाया इसका लाभ
Ghaziabad :- सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्रेया हॉस्पिटल द्वारा विवान सोशल जस्टिस फाउंडेशन के सौजन्य से साहिबाबाद के पंचशील पार्क में एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 250 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान मरीजों की लंबाई, वजन, बी.एम.आई., ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ई.सी.जी. एवं कोलेस्ट्रॉल सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच नि:शुल्क की गईं। इसके साथ ही जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट एवं डाइटिशियन द्वारा विशेषज्ञ परामर्श भी प्रदान किया गया। जरूरतमंद लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड सहायता सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर श्रेया हॉस्पिटल के इंचार्ज एस.पी. तिवारी एवं उनकी डॉक्टरों तथा मेडिकल स्टाफ की टीम ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं। वहीं विवान सोशल जस्टिस फाउंडेशन के चेयरमैन एडवोकेट एस.पी. यादव, एडवोकेट फरहीन खान, एडवोकेट राजेश पंडित, एडवोकेट प्रवीण कुमार एवं एडवोकेट अपूर्वा रस्तोगी सहित पूरी लीगल टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरवा-उत्तर प्रदेश के महासचिव जय दीक्षित, एडवोकेट प्रेम प्रकाश सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनूप खन्ना, अनिल मेहता, विजय कुमार, ए.के. वर्मा, धीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, शिशपाल सिंह, अजय रस्तोगी, रेखा, पूजा सिंह, रेनू यादव, नीतू यादव, दीपक कुमार, आदित्य रंजन, जगदीश रावल, सीमा रावल, प्रिया रावल एवं वी.के. वत्स सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं स्थानीय निवासियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए।
यह स्वास्थ्य शिविर समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
Comments
Post a Comment