आई.टी.एस मोहन नगर, गाजियाबाद ने शिक्षा जगत में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए आई.सी.सी.आई. (इंटीएक्सीलेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित “बेस्ट प्राइवेट यूजी (बीबीए एवं बीसीए) पीजी मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (पीजीडीएम, एमबीए एवं एमसीए) इन नॉर्थ इंडिया ऑफ द ईयर अवार्ड 2026” प्राप्त किया।

Ghaziabad :- यह सम्मान संस्थान को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट अकादमिक वातावरण, उद्योगोन्मुख शिक्षण प्रणाली, नवाचार, शोध, श्रेष्ठ प्लेसमेंट एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार संस्थान की ओर से प्रो. (डॉ.) अजय कुमार, निदेशक, आई.टी.एस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, मोहन नगर, गाजियाबाद ने एक गरिमामयी समारोह में प्राप्त किया। समारोह में देशभर के शिक्षाविदों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही।
डॉ. आर. पी. चड्ढा, चेयरमैन, आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप तथा श्री अर्पित चड्ढा, वाइस चेयरमैन, आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त आई.टी.एस परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नवाचार आधारित शिक्षण प्रणाली का प्रमाण है।
इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अजय कुमार ने कहा कि यह सम्मान संस्थान की निरंतर उत्कृष्टता, समर्पण एवं मूल्यपरक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान के प्रबंधन, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं उद्योग सहयोगियों को दिया।
आई.टी.एस मोहन नगर, गाजियाबाद अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, उद्योग-अकादमिक समन्वय, आधुनिक शिक्षण पद्धति एवं श्रेष्ठ प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।
Comments
Post a Comment