आर्यन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई वैद्य शांति कुमार मिश्रा की 11वीं पुण्यतिथि
साहिबाबाद। श्याम पार्क मेन स्थित आर्यन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल के डाॅ. बी. एस. त्यागी सभागार में वैद्य शिरोमणि शांति कुमार मिश्रा की 11वीं पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद्, समाजसेवी, समाजवादी चिंतक रामदुलार यादव ने की। मंच संचालन संयुक्त रूप से कार्यक्रम के आयोजक मंगलसिंह चौहान और संजीव गौड़ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वैद्य शांति कुमार मिश्रा के चित्र के सामने दीपक जलाकर एवं चित्र पर पुष्पमाला पहना कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वैद्य शांति कुमार मिश्रा की सुपुत्री एडवोकेट गार्गी मिश्रा नेहा के द्वारा पुष्प अर्पित कर वैद्य जी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही शिक्षाविद विद्वान व पूर्व प्राचार्य डॉ. विशनलाल गौड़, समाजवादी चिंतक समाजसेवी शिक्षा विद रामदुलार यादव, लाजपतराय कालेज के पूर्व प्रोफेसर डाॅ. आर.पी. सिंह,सुभाष चंद्र त्यागी, डाॅ. नीलम त्यागी, वार्ड नंबर 41 झंडापुर के पार्षद भूपेंद्र उपाध्याय, समाजसेवी होशियार सिंह नागर, डॉ. गीता 'गीत', कार्यक्रम के संयोजक मोहनलाल गौड़, ईशान गौड़, विनायक गौड़, कार्तिकेय गौड़, शिवनंदन अवस्थी, श्याम पार्क मेन व्यापार मंडल के अध्यक्ष महिपाल सिंह बैसला, ज्ञान प्रकाश शर्मा, कोर्णाक पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर नीरज शर्मा, एड. दीपक कुमार सिन्हा, डॉ. राजेश तोमर, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन श्याम पार्क मेन के कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, श्याम पार्क मेन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मास्टर वीर सिंह सेन, सुरेंद्र कुमार चंदेल, धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. देवकरण चौहान, राधेश्याम त्यागी, चौधरी हरि सिंह, भगवत सिंह समेत भारी संख्या में मौजूद लोगों ने अपने विचार रखें और वह शांति कुमार मिश्रा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामदुलार यादव ने स्व. वैद्य शांतिकुमार मिश्र को याद करते हुए कहा कि वैद्य शांतिकुमार मिश्र एक क्रांति थे। प्रताड़ित व पीड़ित के साथ कंधे से कंधा लगातार खड़े रहते थे और तन-मन-धन से जरुरतमन्द के लिए समर्पित रहते थे। नीरज शर्मा ने वैद्य शांतिकुमार मिश्र को 'संकटमोचक हनुमान' के रुप में याद किया। इस अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा 1 मिनट का मन रखकर पुण्य आत्मा के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के आयोजन समिति के सदस्य मंगल सिंह चौहान पत्रकार, आर्यन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल के डायरेक्टर संजीव गौड़, समाजसेवी मोहनलाल गौड़ के द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया गया।
Comments
Post a Comment