अमित कुमार फर्स्ट की अदालत ने दिए थाना अध्यक्ष नंदग्राम को FIR. दर्ज कर जांच के आदेश
Ghaziabad :- राज नगर एक्सटेंशन सृष्टि रेसिडेंट सोसाइटी की 29 मार्च .2026 को ए. ओ. ए. के वेलफेयर को लेकर सचिव प्रशांत पांडे ने संध्याकाल 7:30 बजे मेंटेनेंस ऑफिस में 10 सदस्यों की बैठक का आयोजन किया इस बैठक में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर आपस में गाली गलौज के साथ मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया इसकी जानकारी हमारे संवाददाता को वीरेंद्र इंदोलिया एवं नरेंद्र सिंह ने एक मुलाकात के दौरान जानकारी देते हुए बताया की रात्रि 8:30 बजे प्रशांत पांडे के साथ तीन अज्ञात लोगों सहित मोहित त्यागी ने लोहे की रोड और अवलोक मित्तल के हाथों में बेसबॉल का बेट और प्रशांत पांडे के हाथ में धारदार हथियार से उन्होंने वीरेंद्र इंदोलिया पर गाली गलौज करते हुए हमला बोल दिया इस हमले के दौरान वीरेंद्र इंदोलिया नीचे गिर गए मौका पाते ही छह लोगों ने तावाा-तोड़ हमले कर बुरी तरह वीरेंद्र इंदोलिया को लहू-लुहान कर दिया चीख-पुकार सुनकर आनंदपाल सिंह, विकास मलिक और कपिल शर्मा आदि लोगों ने शुद्ध-बुंद खो चुके वीरेंद्र इंदोलिया को उठाया तथा तत्काल 112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची इंतजार करने के बाद जिला अस्पताल में वीरेंद्र इंदोलिया का इलाज कराया तत्पश्चात इसकी सूचना थाना नंदग्राम को दी गई लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई ही नहीं की इसके पश्चात वीरेंद्र इंदोलिया और नरेंद्र चौधरी ने IGRS, सहित प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को शिकायत की लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो सकी विवश होकर वीरेंद्र इंदोलिया एवं नरेंद्र चौधरी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया उन्होंने 173(4)-74 / 2026 नरेंद्र सिंह बना प्रशांत पांडे आदि को पार्टी बनाते हुऐ वाद न्यायालय में प्रस्तुत किया वाद की सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / सिविल जज गाजियाबाद अमित कुमार फस्ट की अदालत ने थाना अध्यक्ष नन्दग्राम गाजियाबाद को आदेशित किया कि प्रस्तुत प्रकरण में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर नियम अनुसार विवेचना करना सुनिश्चित करें इस आदेश की प्रति तत्काल थाना अध्यक्ष को प्रेषित की गई है इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अदालत के आदेश के अनुसार FIR. दर्ज कर विवेचना की जा रही है जब इस संबंध में विपक्षियों से जानकारी की गई विपक्षियों ने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ने हुए कहा है इस प्रकरण में हम कुछ कहाना चाहते इसका फैसला न्यायालय करेगी!
Comments
Post a Comment