एम.एम. डिग्री कॉलेज में भव्य आयोजन, सिकंदर यादव, श्यामलाल पाल व डॉ. राजपाल कश्यप की मौजूदगी में 2027 में सरकार बनाने का दावा
मोदीनगर स्थित एम.एम. डिग्री कॉलेज के सभागार में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महासचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) गिरीश मथुरिया सैन के नेतृत्व में हुआ, जबकि मंच संचालन पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार अपने ही लोगों को न्याय नहीं दिला पा रही है, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा।
वहीं डॉ. राजपाल कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर पीडीए समाज तेजी से एकजुट हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, जो विकास और सामाजिक न्याय को नई दिशा देगी।
कार्यक्रम के दौरान सपा नेता सिकंदर यादव ने किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को उनकी पर्ची कटते ही 24 घंटों के भीतर भुगतान उनके खाते में मिलेगा। उन्होंने आलू उत्पादकों की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि भंडारण की पर्याप्त सुविधा न होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि 23 फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी दी जाएगी। सिकंदर यादव ने कहा, “खेत मुस्कुराएगा तो देश मुस्कुराएगा।” इसके साथ ही उन्होंने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि इसके नाम पर किसानों और आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जबकि बिजली उत्पादन बढ़ाने के बजाय उपभोक्ताओं से अधिक वसूली की जा रही है। किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि किसानों की सामाजिक गरिमा, मानसिक मजबूती और शारीरिक क्षमता पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि गांवों में रोजगार और आधारभूत ढांचा मजबूत किया जाए, तो पलायन को रोका जा सकता है।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव कालूराम धामा, रामकिशोर अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा रुहेला, विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा, सिकंदर यादव, बोबी सैन, सुरेंद्र त्यागी, प्रदीप शर्मा, बबलू उपाध्याय, राजदेवी चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष दुर्गेश, कमलेश चौधरी, ललित गुर्जर, मनीष बंसल, विक्की ठाकुर, अंकित गुर्जर, यूसुफ खान, महक सिंह जाटव, राहुल सैन, राहुल चौधरी, अजय रुहेला, विपिन रुहेला, रामनिवास रुहेला, फैजान अंसारी, फैसल, अभिषेक, शौरभ अग्रवाल, सुशील शर्मा, सागर यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक रहा।
Comments
Post a Comment