सरस्वती शिशु मंदिर में पुरस्कार वितरण समारोह का किया आयोजन

Ghaziabad :- सरस्वती शिशु मंदिर साहिबाबाद में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें सत्र 2025-26 में जिन छात्र छात्राओं ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए थे उनको पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिन भैया बहनों ने विद्यालय के प्रांतीय व क्षेत्रीय स्तर पर खेलकूद व विज्ञान और गणित की विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभागिता की और स्थान प्राप्त करे थे, उन सभी भैया बहनों को भी सम्मानित किया गया तथा साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया- बहनों के स्थान प्राप्त करने में जिन आचार्यों ने पूरी लगन और निष्ठा से मेहनत की, उन आचार्यों को विद्यालय समिति द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक श्रीमान केशव गुप्ता जी, अभिभावकगण एवं सभी अध्यापकगण उपस्थित रहें। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल सिंघल जी के अध्यक्षता में हुआ । कार्यक्रम के अंत में श्रीमान केशव गुप्ता जी ने सभी बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किये

Comments