Ghaziabad :-आई.टी.एस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मुरादनगर द्वारा एलुमनाई मीट (पूर्व छात्र मिलन समारोह) का सफल आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में विभिन्न वर्षों के पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभवों तथा यादों को साझा किया।
इस समारोह का शुभारम्भ आई.टी.एस दी - एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चढ्डा, वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चढ्डा, संस्थान के निदेशक डॉ. एस. सदीश कुमार, डॉ. सागरिका माझी , डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. शालिनी कपूर साहनी व मि. रविन्द्र सिंह द्वारा माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
इस अवसर पर डॉ. आर.पी. चढ्डा, चेयरमैन, आई.टी.एस दी - एजुकेशन ग्रुप ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि एलुमनाई किसी भी संस्थान की पहचान और उसकी सफलता का दर्पण होते हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
इस समारोह में आगे श्री अर्पित चढ्डा, वाइस चेयरमैन, आई.टी.एस दी - एजुकेशन ग्रुप ने
Comments
Post a Comment