आई० टी० एस्०, मोहन नगर गाज़ियाबाद में एम० सी० ए० के विद्यार्थियों हेतु मेधावी सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन

आई० टी० एस्०, मोहन नगर गाज़ियाबाद में एम० सी० ए० के विद्यार्थियों हेतु मेधावी सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन
Ghaziabad :- आई० टी० एस्०, मोहन नगर गाज़ियाबाद में MCA विद्यार्थियों के लिए “मेधावी पुरस्कार एवं अभिनंदन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित Dr. T. V. Vijay Kumar, प्रोफेसर, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम्स साइंसेज़, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली एवं श्री सुशील कुमार मेहर, चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर, AIIMS New दिल्ली, आई० टी० एस्०, मोहन नगर गाज़ियाबाद के निदेशक डॉ० सुनील कुमार पांडेय , एम० सी० ए० पाठ्यक्रम की संयोजिका डॉ० पूजा धर तथा सह संयोजिका प्रो० स्मिता कंसल के द्वारा माँ वीणा वादिनी के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया।  

आई० टी० एस्० समूह के चेयरमैन डॉ० आर० पी० चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। अपने सन्देश में आई० टी० एस्० समूह के चेयरमैन डॉ० आर० पी० चड्ढा ने कहा कि यह समारोह हमारे विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का सम्मान करने एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।। मुझे विश्वास है कि हमारे छात्र अपने ज्ञान, कौशल एवं मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। अपने सन्देश में वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने कहा कि यह समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत एवं समर्पण को सम्मानित करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, नवाचार अपनाने एवं अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दी।

आई० टी० एस्०, मोहन नगर गाज़ियाबाद के निदेशक डॉ० सुनील कुमार पांडेय ने अपने स्वागत संबोधन में मुख्य अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मेधावी विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों का उत्सव है। उन्होंने संस्थान की गुणवत्ता शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग को इस सफलता का आधार बताया।

एम० सी० ए० कार्यक्रम की संयोजिका डॉ० पूजा धर ने अपने संबोधन में मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, कौशल विकास एवं नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। साथ ही, उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी नई ऊँचाइयों तक पहुँचते हैं।

इस अवसर पर मुख्या अतिथि के रूप में उपस्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफ (डॉ) टी वी विजयकुमार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ अनुसंधान, नवाचार एवं समस्या-समाधान कौशल विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में ज्ञान के साथ-साथ उसका व्यावहारिक अनुप्रयोग ही सफलता की कुंजी है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमन्त्रः AIIMS नई दिल्ली के चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर श्री सुशील कुमार मेहर ने विद्यार्थियों को उभरती तकनीकों के साथ स्वयं को निरंतर अपडेट रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति ही उन्हें भविष्य में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करेगी।

इसके पश्चात् इस कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के पूर्व Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University (एकेटीयू) के परिणामों के आधार पर शीर्ष तीन विद्यार्थियों को क्रमशः ₹15,000, ₹10,000 एवं ₹5,000 के चेक, ट्रॉफी तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट प्रगति करने वाले शीर्ष 10 विद्यार्थियों को भी ‘उन्नति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। साथ ही, सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले शीर्ष तीन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुरस्कृत छात्रों के माता पिता एवं अभिभावक गैन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

कार्यक्रम के अंत में एम० सी० ए० पाठ्यक्रम की सह संयोजिका प्रो० स्मिता कंसल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में एम० सी० ए० विभाग के संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों, पुरस्कृत विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Comments