जितेंद्र गौड़ एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष व सुनील यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
जितेंद्र गौड़ एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष व सुनील यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र गौड़ एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष व सुनील यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं।
राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन का पंजीयन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पंजीकरण कराया गया है, जिसका कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत है। एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन के नव नियुक्त संस्थापक चेयरमैन जितेंद्र गौड़ ने बताया कि उनका नया संगठन पूरे देश में महिलाओं, गरीबों, बच्चों और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करेगा। अगले सप्ताह एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों में प्रदेश इकाइयों का गठन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वे अपनी टीम में स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक कार्य में रुचि रखने वाले युवा, उत्साही और सक्रिय लोगों की संस्था में अध्यक्ष व अन्य जिम्मेदार पदों पर नियुक्ति की जाएगी । संस्था जल्दी राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा कार्यक्रम करेगी, जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश की गठित होने वाली इकाइयों के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में आगामी रणनीति की चर्चा करते हुए पदाधिकारी को संगठन को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ व अध्यक्ष सुनील यादव को राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उनके शुभचिंतको, मित्रों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने बधाई
देते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Comments
Post a Comment