समाजवादी विचारधारा में जताया अटूट विश्वास, दीपक दिवाकर ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन


दीपक दिवाकर ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन समाजवादी विचारधारा में जताया अटूट विश्वास
गाजियाबाद: पूर्व जिला अध्यक्ष (सोशल आउटरीच कांग्रेस) दीपक दिवाकर ने आज आधिकारिक रूप से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। गाजियाबाद जिला एवं महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।
इस अवसर पर दीपक दिवाकर ने कहा कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी की विकासपरक नीतियों और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी के मार्गदर्शन व समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वे जिले में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहेंगे।

Comments