स्मार्ट मीटर से त्रस्त जनता, सपा नेता सिकंदर यादव

स्मार्ट मीटर से त्रस्त जनता, सपा नेता सिकंदर यादव 
Ghaziabad :- जहां एक तरफ जनता बढ़ती महंगाई से परेशान, वहीं भीषण गर्मी में सरकार द्वारा थोपे गए स्मार्ट मीटर जनता के लिए नासूर बन गए हैं, जहां हर उपभोक्ता को रोज अपना बैलेंस चेक करना पड़ रहा है , न जाने कब बिजली कट जाए। जब से मीटर लगे हैं लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात को बैलेंस चेक कर सोते , सुबह पता लगता है कि बिजली कट गई। आम आदमी को समझ नहीं आ रहा किस प्रकार वो चैन की नींद सोएं। कई बार रिचार्ज करने के बाद भी कनेक्शन चालू नहीं हो रहा, कभी सर्वर डाउन है, कभी बिल अचानक बढ़कर आ रहा है, जिस उपभोक्ता का बिजली की औसत बिल पाँच हजार रुपये प्रतिमाह आता था, स्मार्ट मीटर लगने पर आठ हजार से नो हज़ार तक बिल आ रहा समझ नहीं आ रहा आखिर बिल बढ़ कैसे रहा है एक्सपर्ट के मानें तो इसमें बहुत खामी हैं एक तो ये हर आधे घंटे में रिपोर्ट सर्वर पर डालते हैं दूसरा इसका पता नहीं चलता कि के कब बैलेंस ख़त्म हो गया, कई कई बार ऐसा हो चुका है कि आधी रात को अचानक बिजली कट जाती है और रिचार्ज करने के बाद भी कनेक्शन चालू नहीं होता क्योंकि ये सर्वर आधारित तो नेटवर्क स्लो होने पर सही काम नहीं करता, तेज चलने की शिकायत के साथ-साथ इससे प्राइवेसी भी लीक होती है घर में बिजली ज़्यादा यूज होने से पता चल जाता है कि कितने लोग घर पर हैं कई लोग इससे रेडिएशन का खतरा भी बता रहे हैं, जनहित को देखते हुए इसे तुरंत बंद करके पुराने मीटर लगाकर सरकार को लोगों को राहत देनी चाहिए ,वरना लोगों में आक्रोश पैदा हो जाएगा।

Comments