के. सी. त्यागी भारतीय राजनीति के प्रमुख एवं अनुभवी नेता माने जाते हैं, और उनके स्वागत की तैयारी को लेकर हुई चर्चा
गाजियाबाद :- राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री रामपाल चौधरी ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय महासचिव श्री अरुण चौधरी भुल्लन द्वारा किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत चौधरी जी द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं पार्टी की नीतियों-विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
जिला अध्यक्ष श्री रामपाल चौधरी ने संगठन को मजबूत करने हेतु ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने तथा बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन के निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह जी ने बैठक में वरिष्ठ लोकदल नेता एवं पूर्व सांसद श्री के. सी. त्यागी जी के भव्य स्वागत कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा ।
जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से स्वागत किया।
तय कार्यक्रम के अनुसार श्री के. सी. त्यागी जी का स्वागत यू.पी. गेट, साहिबाबाद गांव, मेरठ तिराहा स्थित रालोद कार्यालय, मोरटा, मुरादनगर में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास तथा मोदीनगर स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थल पर किया जाएगा।
इस अवसर पर चौधरी तेजपाल सिंह एवं कुंवर अयूब अली एडवोकेट ने कहा कि श्री के. सी. त्यागी जी भारतीय राजनीति के एक प्रमुख एवं अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
वरिष्ठ नेता श्री सत्येंद्र तोमर एवं एडवोकेट अजय वीर सिंह ने चौधरी चरण सिंह जी एवं श्री के. सी. त्यागी जी के साथ जुड़े ऐतिहासिक क्षणों को याद करते हुए स्वागत कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
चेयरमैन श्री अमरजीत सिंह बिड्डी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा, जिससे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर सभी ने अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री रामपाल चौधरी, चौधरी तेजपाल सिंह, चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, अयूब अली एडवोकेट, अजयवीर एडवोकेट, अजय पाल प्रमुख, श्री अमरीश त्यागी, श्री हिमांशु नागर, श्री अरुण दहिया, श्री सत्येंद्र तोमर, श्रीमती सुमन चौधरी, श्रीमती राखी संधू, श्रीमती राशि (उपाध्यक्ष), श्री देविंद्र चौधरी, श्री हिमांशु तेवतिया, आलोक चौधरी, श्री मनोज त्यागी, श्री मनोज राठी, श्री बिट्टू खंजरपुर, श्री संजीत नेहरा, श्री योगेश फफराना, श्री रणजीत सिंह तेवतिया, श्री मुनींद्र बिल्ला, श्री शांतनु त्यागी, मोहम्मद जुनेद, फहीम कुरैशी, मनीष जांगरा, इंद्रपाल कसाना, विपिन तोमर, इमरान इलाही, वीर सिंह सलेमाबाद, नीरज सेहरावत, कासिम, संजय त्यागी, मोमिन अल्वी, राहुल कुमार, ऋषभ शर्मा, शाहरुख खान, विकास नरेश, राजेंद्र सिंह, सचिन त्यागी, सतीश राठी, नरेश पाल तोमर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई, जिससे राष्ट्रीय लोक दल को भविष्य में और अधिक मजबूती मिलने की संभावना है।
Comments
Post a Comment