महिला आरक्षण बिल के समर्थन में, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी का आभार व्यक्त किया

दिल्ली :- केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी के आवास 25 तुगलक रोड दिल्ली पर राष्ट्रीय लोक दल के विभिन्न प्रकोष्ठों की सैकड़ों महिलाओं ने 
महिला आरक्षण बिल के समर्थन, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने और उसकी मजबूत पैरवी के लिए केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह जी
का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मुझे भी महिला सशक्तिकरण, समान भागीदारी और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार रखने का अवसर मिला ।
महिला आरक्षण के माध्यम से हमें उस सोच को बदलना है जो महिलाओं को केवल पारंपरिक भूमिकाओं तक सीमित रखती है। हमारी माताओं-बहनों-बेटियों ने अपने परिश्रम से इस देश को सींचा है, अब उनको केवल घर-आंगन तक सीमित रखना अनैतिक है। अब समय आ गया है कि हमारी नारी शक्ति देश की संसद और नीति निर्धारण में अपनी धाक जमाएं।

सामाजिक न्याय की यह लड़ाई हमें मिलकर जीतनी ही होगी। क्योंकि जिस समाज की आधी आबादी निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल नहीं है, वह समाज पूर्ण रूप से प्रगति नहीं कर सकता। इसलिए महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने का मतलब है- देश की आधी आबादी को सदियों पीछे धकेल देना। राष्ट्रीय लोक दल का हर प्रतिनिधि नारी शक्ति के सशक्तिकरण के इस महायज्ञ में अपनी आहुति देने के लिए तैयार है।

Comments