फरीदाबाद। बीकानेरवाला, जो अपनी पारंपरिक मिठाइयों और स्नैक्स के लिए मशहूर भारतीय ब्रांड है। इन्होंने 29 अप्रैल 2026 को फरीदाबाद के सेक्टर 82 स्थित मंशा मेगा स्ट्रीट में अपने नए आउटलेट का भव्य उद्घाटन कर जश्न मनाया। इस मौके पर बीकानेरवाला प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, सीओ सुरेश गोयल के साथ साथ, डायरेक्टर राधेमोहन अगवाल, अशोक अग्रवाल और मुरली मोहन अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी
यह आउटलेट ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर स्थित है और इसमें स्वादिष्ट मिठाइयों, चाट और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है। बीकानेरवाला अपने प्रसिद्ध व्यंजनों जैसे- चाट, पारंपरिक मिठाइयां, और भारतीय स्नैक्स के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर नये आउटलेट खुलने से निवासियों के लिए भोजन के विकल्पों को बढ़ाता है। आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए एक शानदार फूड डेस्टिनेशन साबित होगा।
बीकानेरवाला के बारे में श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने बीकानेरवाला प्राइवेट लिमिटेड ब्रांड की पूरी कहानी लोगों के बीच साझा की। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में हमारे नए आउटलेट का उद्घाटन हमारी स्वादिष्ट पेशकशों तक सुविधाजनक पहुंच प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता करता है।
आज बीकानेरवाला के भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 225 से अधिक आउटलेट हैं, जिनमें अमेरिका, कनाडा, यूएई, कतर, बहरीन, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और नेपाल शामिल हैं। यह ब्रांड पारंपरिक भारतीय मिठाइयों और स्नैक्स की परंपरा को बरकरार रखते हुए 100% शाकाहारी मल्टी-कुज़ीन भोजन का अनुभव प्रदान करता है। जिससे हमारे भारतीय व्यंजनों की खुशबू विदेशों तक पहुंच रही है।
हमारे लिए आउटलेट मंदिर और ग्राहक भगवान हैं : श्याम सुंदर अग्रवाल
बीकानेरवाला प्राइवेट लिमिटेड के एमडी श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने भव्य उद्घाटन के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, हम फरीदाबाद में नए आउटलेट के उद्घाटन की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं। फरीदाबाद में हमारे नए आउटलेट का उद्घाटन हमारी स्वादिष्ट पेशकशों तक सुविधाजनक पहुंच प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। उन्होंने आगे बताया कि हमारे लिए आउटलेट मंदिर और ग्राहक भगवान हैं। इसी विचारधार को लेकर आज हम इतने आगे हैं।
ग्राहकों को संतुष्ट करना हमारी पहली प्राथमिकता : सुरेश गोयल
बीकानेरवाला के सीओ सुरेश गोयल ने बताया कि बीकानेरवाला 100 साल से भी पुराना ब्रांड है। इसकी शुरुआत दिल्ली से हुई। भारत के अलावा आज विदेश्गों में लगभग 70 आउटलेट खोले गए हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को संतुष्ट करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
Comments
Post a Comment