समापन पर हवन-पूजन के साथ हुआ हेल्थ केयर फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभ उद्घाटन, भंडारे में उमड़ी सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़

 आनंद गुप्ता के सौजन्य से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग


Ghaziabad :- राधेश्याम पार्क स्थित श्रीमद्भागवत कथा पंडाल में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन आठवें दिन पूर्ण श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रातः विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस पावन अवसर पर हेल्थ केयर फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभ उद्घाटन **माननीय देवेंद्र प्रताप जी (विभाग कार्यवाह, गाजियाबाद विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं श्री रोहित जी (महानगर प्रचारक, वैशाली महानगर)** द्वारा उनके करकमलों से किया गया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की एक नई शुरुआत हुई, जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल देखा गया।

कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं श्रोताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने अत्यंत श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ भोजन प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाया।

सातों दिन चली श्रीमद्भागवत कथा के दौरान अनेक गणमान्य अतिथियों ने पधारकर कथा श्रवण किया एवं कथावाचक पूजनीय श्री रजनीश आचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। 
प्रमुख रूप से 
* ⁠माननीय सुनील शर्मा जी (कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार)
* ⁠ ⁠डॉ. अनिल अग्रवाल जी (राज्यसभा सांसद एवं चेयरमैन, HRIT ग्रुप)
* भूपेंद्र चौधरी जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू रक्षा दल)
* ⁠ राजेंद्र नगर पुलिस चौकी से दरोगा श्री गौरव जी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति एवं संस्कारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

यह समस्त आयोजन श्री आनंद गुप्ता जी (पूर्व पार्षद, भारतीय जनता पार्टी एवं अध्यक्ष – वैश्य अग्रवाल सभा, ट्रांस हिंडन, गाजियाबाद) एवं श्रीमती आशा गुप्ता जी के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Comments