राष्ट्रीय लोकदल के सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ मे अधिवक्ता अमित सहलोत को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया :- संगीता दोहरे
Ghaziabad :- एक बैंकट हॉल में राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक हुई । जिसमें सुश्री संगीता दोहरे प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ मुख्य अतिथि रहीं । बैठक में एडवोकेट अमित सहलोत को जिला अध्यक्ष (सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ )नियुक्त किया गया । सुश्री संगीता दोहरे ने अपने संबोधन में सामाजिक न्याय मंत्र प्रकोष्ठ की और चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया । संगीता दोहरे ने एडवोकेट अमित सहलोत को नियुक्ति पत्र देकर जिला अध्यक्ष की घोषणा की । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की व कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन ने किया । इस मौके पर संगीता दोहरे प्रदेश अध्यक्ष , रामपाल चौधरी चौधरी जिला अध्यक्ष , चौधरी तेजपाल सिंह , चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी , सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू,अजय पाल प्रमुख , अरुण चौधरी भुल्लन , लोकेश चौधरी,एडवोकेट अमित चौधरी,हिमांशु नागर, आतुर रिजवी ,मोहम्मद अदनान , संजीव चौधरी,सत्येंद्र तोमर , जयदीप चौधरी , एडवोकेट गजेंद्र आर्य , राखी संधू ,राशि उपाध्याय , मनोज त्यागी , मनिंदर बिल्ला , संजीव अरोड़ा , दिनेश शर्मा , नरेंद्र चौधरी , अंकुर त्यागी , सुनील तेवतिया एडवोकेट' दीपू शर्मा , नरेंद्र जाटव , आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment