शमशान घाट को जोड़ने का काम करेगा यह रास्ता, अंशु सूरज मावी ने निठोरा में किया सड़क का उदघाटन
Ghaziabad :- ग्राम पंचायत निठोरा में जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने शमशान घाट को जाने वाले रास्ते का उदघाटन गांव के बड़े बुजुर्गों से नारियल फोड़कर कराया।
उदघाटन समारोह में पहुँचने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने कहा कि उन्होंने जिला पंचायत क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए हैं और निठोरा गांव में पहले भी जिला पंचायत के माध्यम से सड़कों और नालों का निर्माण कराया गया है आगे भी विकास का यह क्रम जारी रहेगा उन्होंने बताया कि गांव में पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए जल्दी ही बड़े नाले का भी निर्माण कराया जाएगा।
इस अवसर पर चौधरी महेंद्र बैसोया ने कहा कि विकास कार्य कम ज़्यादा होते रहते हैं और लोगों के सुख दुख में खड़े होने का जज़्बा भी कम नेताओं में होता है लेकिन ईश्वर मावी पहले भी जनता के बीच में रहते थे और आज भी जनता के बीच में रहते हैं साथ ही उन्होंने गांव के अंदर अनेक विकास कार्य भी करवाए हैं इसके लिए हम जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का भी ग्राम वासियों की तरफ से आभार व्यक्त करते हैं।
उदघाटन कार्यक्रम में चौधरी महेंद्र बैसोया, राजा चौधरी, मल्हड़ भट्टे वाले, कवर सिंह, योगेश बैसोया, सतीश, लोकेश, भीम सिंह, धीरज, विनोद, जयचंद, गौरव बैसोया व बेनी आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment