आशीष शर्मा के नेतृत्व में युवा उद्योग व्यापार मंडल का भव्य होली मिलन समारोह, चंदन और गुलाब की खुशबू से महका आयोजन
आशीष शर्मा के नेतृत्व में युवा उद्योग व्यापार मंडल का भव्य होली मिलन समारोह, चंदन और गुलाब की खुशबू से महका आयोजन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन समारोह इस बार खास अंदाज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चंदन और गुलाब के फूलों से होली खेली गई, जिससे पूरा वातावरण सुगंधित और सौहार्दपूर्ण हो उठा। रंगों के इस उत्सव में व्यापारिक एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला।
समारोह में जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल एवं कवि नगर थाना प्रभारी अनुराग शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों का संगठन की ओर से फूलमालाओं और चंदन तिलक के साथ स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और विभिन्न वर्गों के बीच आपसी तालमेल को मजबूत बनाते हैं।
युवा जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और व्यापारियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि होली प्रेम, विश्वास और एकता का पर्व है। उन्होंने कहा कि युवा उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन समय-समय पर ऐसे आयोजन कर व्यापारिक समाज को एक मंच पर लाने का कार्य करता है, जिससे आपसी समन्वय और मजबूत होता है।
कार्यक्रम में दलबीर सिंह युवा जिला महामंत्री, आशीष पाण्डेय युवा जिला उपाध्यक्ष, अनुज जैन युवा जिला कोषाध्यक्ष, अभिषेक जैन युवा जिला उपाध्यक्ष, रोहित वर्मा युवा जिला उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंघल युवा जिला उपाध्यक्ष, मनोज चोपड़ा युवा जिला सचिव, राजकुमार प्रधान जिला युवा उपाध्यक्ष, राहुल अग्निहोत्री युवा जिला सचिव, विशाल रावत युवा जिला मीडिया प्रभारी, अक्षय सैनी युवा जिला मंत्री, सोनू तालान युवा जिला सचिव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा अनिल गोस्वामी, अश्मित शर्मा, अभिजीत चौधरी, निशांत चौधरी, रोहित कश्यप, मनीष, शिवांक भारद्वाज, नितेश वर्मा, जय राम सिंह, पवन शर्मा, सूरज गर्ग सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
होली मिलन के दौरान सभी ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर और गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेलकर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि व्यापारिक वर्ग समाज की आर्थिक धुरी है और उसकी एकजुटता ही विकास का आधार है।
समारोह का समापन आपसी सौहार्द, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ हुआ। चंदन और गुलाब की सुगंध के बीच मनाया गया यह होली मिलन समारोह लंबे समय तक व्यापारिक समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देता रहेगा।
Comments
Post a Comment