ईश्वर मावी ने निठोरा में किया नाले का उद्घाटन, 20 लाख रुपए की लागत बनेगा नाला: अंशु सूरज मावी
Ghaziabad :- भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने ग्राम पंचायत निठोरा में कंपोजिट विद्यालय से रेलवे लाइन तक बनाये जा रहे नाले का उदघाटन गांव के बुजुर्गों से नारियल फोड़ कर कराया।
उदघाटन समारोह में पहुँचने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने बताया कि इस नाले के बनने के बाद सैकड़ों परिवारों को जलभराव से निजात मिलेगी इसको बनवाने की माँग पिछले काफ़ी समय से की जा रही थी जिसे अब पूरा कर 20 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि निठोरा गांव में पहले भी जिला पंचायत के माध्यम से सड़कों और नालों का निर्माण कराया गया है।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सतवीर बैसोया, भाजपा नेता वीरेंद्र गुर्जर और नरेश बैसोया ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने गांव के अंदर रिकार्ड तोड़ विकास कार्य कराए हैं इसके लिए समस्त ग्राम वासी उनका आभार व्यक्त करते हैं।
उदघाटन कार्यक्रम में राजवीर बैसोया, आजाद बैसोया, जग्गी बैसोया, कर्मवीर ठेकेदार, रामकरण प्रधान, सतवीर बैसोया व तेज सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment