भाजपा नेता ईश्वर मावी ने मेवला भट्टी में किया सड़क का उदघाटन, 18 लाख रुपए से बनेगी सीसी रोड
Ghaziabad :- ग्राम पंचायत मेवला भट्टी में जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी द्वारा बनायी जा रही सड़क का उदघाटन भाजपा नेता ईश्वर मावी ने गांव के बड़े बुजुर्गों से नारियल फोड़कर कराया।
उदघाटन समारोह में पहुँचने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि गांव मेवला भट्टी का यह रास्ता बहुत ख़राब था लोगों को अपने खेत खलिहान में आने जाने में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था ग्रामीणों ने जब जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी को इस समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने जिला पंचायत से इस सड़क को बनाने का आश्वासन दिया था जिसे आज उन्होंने पूरा कर दिया है अब इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधान सुरेश बैसला ने कहा कि गांव में लगभग 2 हज़ार वोट हैं लेकिन जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी के वार्ड में इस गांव की मात्र 250 वोट ही आती हैं इसके बावजूद भी उन्होंने गांव में 18 लाख रुपए से इस सड़क को बनवाने का काम किया है इसके लिए मैं समस्त ग्राम वासियों की तरफ़ से उनका आभार व्यक्त करता हूँ।
उदघाटन कार्यक्रम में पवन प्रधान, अंकुर बैसला, बिज्जे कसाना, देवेंद्र साहब, दिनेश बंसल, आदेश बंसल, ओमदत्त बंसल, दीपक बंसल, अरुण कुमार और सार्थक बंसल आदि अनेक लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment