₹11,000 में गुजारा नहीं, ₹26,000 वेतन दो" - सीटू, नोएडा में मजदूर हड़ताल तीसरे दिन भी जारी- गंगेश्वर दत्त शर्मा

₹11,000 में गुजारा नहीं, ₹26,000 वेतन दो" - सीटू, नोएडा में मजदूर हड़ताल तीसरे दिन भी जारी- गंगेश्वर दत्त शर्मा
 
नोएडा फेज-2 के होजरी कॉम्प्लेक्स में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर मजदूरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। मदरसन समेत दर्जनों फैक्ट्रियों में कामकाज ठप रहा। 

पुलिस दमन जारी: सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा व महासचिव रामस्वारथ सहित कई नेताओं को 9 अप्रैल से हाउस अरेस्ट हैं। सीटू ने दमन की कड़ी निंदा करते हुए नेताओं की तुरंत रिहाई मांगी।

मजदूरों का हाल: महंगाई में गैस 500 रु. तक पहुंच गई, फिर भी यूपी में न्यूनतम वेतन सिर्फ ₹11,000 है। 12 घंटे ड्यूटी के बाद भी ठेका मजदूरों को ₹10,000-₹12,000 ही मिलते हैं। इतने में परिवार चलाना असंभव है।

सीटू की मांग:
• न्यूनतम वेतन तत्काल ₹26,000 प्रतिमाह घोषित हो।   • ओवरटाइम का दोगुना भुगतान व सभी को ईएसआई, पीएफ मिले।   • ठेका प्रथा खत्म कर स्थायीकरण हो।   • गिरफ्तार नेताओं को रिहा कर दमन बंद हो।   
सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा, "दमन से मजदूरों की आवाज नहीं दबेगी। ₹11,000 में गुजारा संभव नहीं। वेतन नहीं बढ़ा तो श्रम अशांति तय है। वेतन बढ़ाओ या आंदोलन झेलो सीटू मजदूरों के आंदोलन के साथ है।

जारीकर्ता
सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू गौतम बुध नगर 
11 अप्रैल 2026

Comments