आई0 टी0 एस मोहननगर, गाजियाबाद में बीबीए एवं बीसीए के विद्यार्थियों के लिए फॉरेन लैंग्वेज सर्टिफिकेशन सेरेमनी का हुआ सफल आयोजन
आई0 टी0 एस मोहननगर, गाजियाबाद में बीबीए एवं बीसीए के विद्यार्थियों के लिए फॉरेन लैंग्वेज सर्टिफिकेशन सेरेमनी का हुआ सफल आयोजन
Ghaziabad :- आई0 टी0 एस मोहननगर, गाजियाबाद में बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रम के 2023–26 और 2024–27 बैच के विद्यार्थियों के लिए फॉरेन लैंग्वेज सर्टिफिकेशन सेरेमनी का सफल आयोजन किया गया। इस समारोह में कुल 81 विद्यार्थियों को विदेशी भाषाओं में एक वर्ष का सर्टिफिकेशन प्रोग्राम कुशलतापूर्वक पूरा करने एवं उसमे बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैंपस के सभागार में पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ0 आर0पी0 चड्ढा, वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा, मुख्य अतिथि जेएनयू, नई दिल्ली के प्रो0 (डॉ0 ) साहिब कपूर, विशिष्ट अतिथि जेएनयू, नई दिल्ली के प्रो0 (डॉ0) अजीत कण्ण, यूजी कैंपस की प्राचार्या डॉ0 नैन्सी शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ0 विदुषी सिंह एवं बीबीए विभागाध्यक्ष प्रो0 आदिल खान सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन हुआ, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
आई0 टी0 एस द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने प्रेरणादायक सन्देश में प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्या डॉ0 नैन्सी शर्मा ने अपने संबोधन में भाषा के महत्त्व पर बल देते हुए छात्रों को बदलते समय की चुनौतियों के प्रति सजग रहने तथा स्वयं को उसके अनुरूप निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जेएनयू, नई दिल्ली के जर्मन भाषा के सहायक प्राध्यापक प्रो0 (डॉ0 ) साहिब कपूर ने अपने सम्बोधन में छात्रों को बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई दी और जर्मन भाषा के महत्व पर भी चर्चा की I विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जेएनयू, नई दिल्ली के फ्रेंच भाषा के सहायक प्राध्यापक प्रो0 (डॉ0 ) अजीत कण्ण ने फ्रेंच भाषा की उपयोगिता पर बात करते हुए छात्रों को उनके बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी ।
अपने संबोधन में अतिथियों ने विदेशी भाषाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर करियर के अवसरों को बढ़ाने में भाषाई कौशल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन प्रो. सिद्धार्थ कॉल एवं प्रो. निशा बंसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आई0टी0एस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, यू.जी. कैंपस की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) नैन्सी शर्मा, यूजी कैंपस की एकेडमिक डीन डॉ0 विदुषी सिंह, बीबीए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आदिल खान, कार्यक्रम समन्वयक, अभिभावक, अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment