राजकुमार भाटी बोले: समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का वक्त नंगला राठी में गूंजा PDA एकता का संदेश, दादरी रैली को लेकर विशाल जनसभा
राजकुमार भाटी बोले: समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का वक्त नंगला राठी में गूंजा PDA एकता का संदेश, दादरी रैली को लेकर विशाल जनसभा
मेरठ सरधना:- देर शाम गांव नंगला राठी में स्थित पैतृक निवास पर 29 मार्च को दादरी में प्रस्तावित समाजवादी समानता भाईचारा रैली की तैयारियों को लेकर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में क्षेत्र के हजारों गणमान्य लोगों ने भाग लिया और अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचकर इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बाबू सिंह आर्य ने अपनी टीम के साथ किया।
सभा को रैली के संयोजक श्री राजकुमार भाटी, मेरठ की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा प्रधान, जिला अध्यक्ष श्री कर्मवीर सिंह गुमी, मुजफ्फरनगर के समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री ईलम सिंह, वरिष्ठ नेता सिकंदर यादव, मोनू पंवार, पुष्पेंद्र कसाना, आदित्य सिंह, महाशय महेंद्र सिंह, आशीष राणा और सतपाल मैनेजर सहित कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया।
अपने संबोधन में रैली संयोजक श्री राजकुमार भाटी ने कहा कि “समाजवादी समानता भाईचारा रैली सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और समानता का संदेश देने का एक बड़ा अभियान है। हमें PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) की विचारधारा को मजबूत करते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है। दादरी में होने वाली यह रैली ऐतिहासिक होगी।”
वरिष्ठ नेता सिकंदर यादव ने कहा कि “समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, नौजवान और PDA वर्ग की आवाज रही है। आज जरूरत है कि हम सब एकजुट होकर सामाजिक न्याय और भाईचारे के इस अभियान को मजबूत करें और दादरी रैली को ऐतिहासिक बनाएं।”
प्रदेश सचिव बाबू सिंह आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि “यह जनसभा जनता के उत्साह का प्रतीक है। PDA विचारधारा ही समाज में समानता और न्याय का रास्ता दिखाती है। हम सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ें और अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचकर अपनी ताकत दिखाएं।”
सभा की अध्यक्षता प्रिंसिपल भारत बीर सिंह ने की। इस अवसर पर महेश मुखिया, चंद्र मान मुकदम, विनीत मोतला, यशोवर्धन छोकर, सतवीर आर्य, सलेक प्रधान, संजय मोतला, अनुभव मोतला सहित हजारों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभा में सभी वक्ताओं ने एकजुटता पर जोर देते हुए समाजवादी विचारधारा और PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) एकता को मजबूत करने तथा दादरी रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
Comments
Post a Comment