अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अंशु सूरज मावी ने किया सड़क का शिलान्यास

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अंशु सूरज मावी ने किया सड़क का शिलान्यास, शकलपुरा गांव में जिला पंचायत द्वारा बनायी जाएगी सड़क 

Ghaziabad :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ग्राम शकलपुरा में जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने सड़क और नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
उदघाटन समारोह में पहुँचने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का आतिशबाजी और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने कहा कि आज उन्हें जो कलम की ताकत मिली है वह सब आप लोगों के आशीर्वाद से प्राप्त हुई है उन्होंने कहा कि कम बजट के बाद भी वह ज़्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराने का प्रयास कर रही हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों को समान अवसर मिले हैं आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और इस दिन महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प योगी सरकार ने लिया है आज के दिन विकास कार्यों का शुभारंभ मेरे द्वारा किया गया ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि शकलपुरा गांव में पहले भी मेरे द्वारा सड़कों और नालों का निर्माण कराया गया है आगे भी विकास का यह क्रम जारी रहेगा उन्होंने बताया कि महान किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट जी के नाम पर बने महाविद्यालय को जाने वाली सड़क को मुख्य गेट तक आरसीसी से बनाया जाएगा।
इस अवसर पर राजकुमार कसाना ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने जो भरोसा भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी के ऊपर किया था उसमें वह सौ फ़ीसदी खरे उतरे हैं विकास कार्यों के साथ साथ वह हमेशा सुख दुख में लोगों के बीच में रहे हैं उन्होंने गांव के अंदर अनेक विकास कार्य कराने के लिए जिला पंचायत सदस्य का ग्राम वासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया।
उदघाटन कार्यक्रम में प्रधान सुखवीर कसाना, भूले प्रधान, मनोज प्रधान, प्रताप प्रधान, शिवानंद प्रधान, हरेंद्र प्रधान, मास्टर लच्छू सिंह, पंकज प्रधान, मास्टर विपिन, मुकेश कुमार, मास्टर बदन सिंह, दीपक, जगदीश, जित्ते कसाना, संजय मास्टरजी, मास्टर अजब सिंह, विनेश आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comments