समाजवादी नेता सिकंदर यादव से मिले नसीम खान, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प*

समाजवादी नेता सिकंदर यादव से मिले नसीम खान, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के नेता नसीम खान ने अपने साथियों के साथ जनपद गाजियाबाद में समाजवादी विचारधारा के वरिष्ठ नेता और सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहने वाले सिकंदर यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नसीम खान ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मान प्रकट किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
नसीम खान ने कहा कि समाजवादी परिवार में शामिल होने के बाद वह लगातार जनपद गाजियाबाद के वरिष्ठ समाजवादी नेताओं से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने सिकंदर यादव से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी में एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जिला और शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में गाजियाबाद में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
इस दौरान उनके साथ कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए साथी आसिफ सिद्दीकी, फिरोज सैफी, इमरान इकबाल इदरीसी और अजहर सैफी भी मौजूद रहे।

Comments