शहजाद चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बहुत पुरानी मांग को भारत सरकार ने मान लिया है

Ghaziabad :- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर के अध्यक्ष कुंवर शहजाद चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बहुत पुरानी मांग को भारत सरकार ने मान लिया है जिसमें भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने ये एक बड़ा कदम उठाया है। फूड रेगुलेटर ने घोषणा की कि अब उसके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और लाइसेंस की वैधता आजीवन होगी। इस फैसले के बाद फूड बिजनेस से जुड़े कारोबारियों (एफबीओ) को अब अपने लाइसेंस बार-बार रिन्यू कराने की आवश्यकता नहीं होगी। नियामक बोझ को कम करने के लिए लाइसेंसिंग और रजिस्ट्रेशन की टर्नओवर सीमा में भी अहम बदलाव किए गए हैं। FSSAI ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से रजिस्ट्रेशन के लिए टर्नओवर की सीमा को 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दिया जाएगा। इस खबर से व्यापारियों में खुशी की लहर छा गई है इससे समय और धन दोनों की बचत होगी 
आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर के कार्यालय पर व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की और सरकार का धन्यवाद किया । इस अवसर पर कुंवर शहजाद चौधरी अध्यक्ष, त्रिवेंद्र गुप्ता महामंत्री, नितिन शर्मा कोषाध्यक्ष ,सुमित गर्ग, सतीश जिंदल, रमन तायल, सतीश गोयल , संजय सिंघल, जय भगवान सिंघल, अक्षय सिंघल, उमेश अरोड़ा , सौरभ मित्तल, दीपक गुप्ता , नसीम, नितिन गोयल, ललित गोयल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Comments