जनपद गाजियाबाद में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की वार्डन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
केजीबीवी वार्डन सशक्तिकरण हेतु प्रथम बैच 9-13 मार्च के प्रशिक्षण का हुआ समापन।
Ghaziabad :- शिक्षा मंत्रालय एवं राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयो की वार्डनस के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान,गाजियाबाद के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के समापन में ओ.पी. यादव (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद), एवं ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से शिक्षा मंत्रालय से श्री राम निवास जी, अंडर सेक्रेटरी,राज्य परियोजना कार्यालय से वरिष्ठ अधिकारी सरिता जी और NIEPA से अन्य अधिकारी गणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस प्रशिक्षण में गाजियाबाद,मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर पांच जनपदों की कुल 40 वार्डनस द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्रालय से राम निवास जी अंडर सेक्रेटरी ने आनलाइन मीटिंग के माध्यम से जुड़ते हुए वार्डेन्स को संबोधित करते हुए कहा कि वार्डन को शैक्षणिक योजनाओं से लेकर वित्तीय योजनाओं तक सभी जानकारी होना अति आवश्यक है जिससे कि सभी योजनाओं का लाभ बालिकाओं को पूर्ण रूप से मिल सके। साथ ही उन्होंने इस प्रशिक्षण के पूर्ण होने पर सभी को बधाई ज्ञापित करी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद ने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता में जनपद के कस्तूरबा गांधी विद्यालय उत्तम श्रेणी में आते हैं, इस प्रशिक्षण से निश्चित रूप से वार्डन का सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा साथ ही हमारी बालिकाएं भी सशक्त होंगी, जो एक वंचित वर्ग से आती हैं।
एवं अंत में उनके द्वारा समस्त वार्डन प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
प्रशिक्षण में कुणाल मुद्गल (जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा, गाजियाबाद), रिचा राणा (जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा,बुलंदशहर) एवं सुमित (कन्नौज) से और अनुज शर्मा जिला समन्वयक (एमआईएस)मास्टर ट्रेनर के रूप रहे।
Comments
Post a Comment