आई.टी.एस. यूजी कैंपस में बीबीए एवं बीसीए के मेधावी छात्रों हेतु भव्य मेरिटोरियस अवार्ड सेरेमनी का आयोजन

आई.टी.एस. यूजी कैंपस में बीबीए एवं बीसीए के मेधावी छात्रों हेतु भव्य मेरिटोरियस अवार्ड सेरेमनी का आयोजन
गाज़ियाबाद, 25 मार्च 2026: आई.टी.एस. यूजी कैंपस, मोहननगर, गाज़ियाबाद द्वारा बीबीए एवं बीसीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के मेधावी छात्रों के सम्मान में एक भव्य मेरिटोरियस अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रोत्साहित करना तथा सत्र 2024-25 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना था। ज्ञात हो कि आईटीएस यूजी कैंपस प्रति वर्ष बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों में से उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिशत छात्रों को सम्मानित करता है।  
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा, यूजी कैंपस की प्राचार्या डॉ. नैन्सी शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. विदुषी सिंह एवं बीबीए विभागाध्यक्ष प्रो. आदिल खान सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन हुआ, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने प्रेरणादायक संदेश में पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उन छात्रों को भी प्रेरित किया जो इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सके, कि वे निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प के साथ आने वाले सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।
प्राचार्या डॉ. नैन्सी शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को बदलते समय की चुनौतियों के प्रति सजग रहने और स्वयं को निरंतर विकसित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र की योजनाओं, नवाचारों एवं संस्थान की शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं पर भी प्रकाश डाला, जिससे छात्रों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। मेरिट अवॉर्ड के अंतर्गत बीबीए प्रथम वर्ष के 30 छात्रों, बीबीए द्वितीय वर्ष के 39 छात्रों, बीसीए प्रथम वर्ष के 36 छात्रों एवं बीसीए द्वितीय वर्ष के 46 छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्रों को विश्वविद्यालय में उनके प्रदर्शन के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया।
सभी मेधावी छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए क्रमशः ₹7500, ₹5000 एवं ₹2500 के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। यह सम्मान न केवल छात्रों के परिश्रम और समर्पण का प्रतीक था, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों के अभिभावकों ने अपने बच्चों की सफलता पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया। उनके चेहरे पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से झलक रहा था, जो इस समारोह की सार्थकता को और भी बढ़ाता है। यह समारोह न केवल छात्रों की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि उन्हें भविष्य में और अधिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम भी साबित हुआ।
कार्यक्रम का समापन डीन एकेडमिक्स डॉ. विदुषी सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर आई0 टी0 एस0 ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ0 आर0 पी0 चड्ढा, यू0 जी0 कैंपस की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ0) नैंसी शर्मा , यू0जी कैंपस की ऐकडेमिक डीन डॉ0 विदुषी सिंह, बीबीए एचओडी प्रोफेसर आदिल खान, कार्यक्रम समन्वयक, अभिभावक, अध्यापकगण एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे I

Comments