हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बनी रोजा इफ्तार पार्टी,सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश में अमन, सुख, शांति की मांगी दुआ
हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बनी रोजा इफ्तार पार्टी सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश में अमन, सुख, शांति की मांगी दुआ
साहिबाबाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ रिजवान मीर की ओर से शालीमार गार्डन स्थित अपने आवास पर एक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन व प्रदेश के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शिरकत की कार्यक्रम के आयोजन डॉक्टर रिजवान मीर में मेहमानों का स्वागत किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने लोगों के साथ मिलकर ही रोजा इफ्तार करने के बाद नमाज अदा की और मुल्क में आपसी भाईचारा कायम रहने व अमन और शांति की खुदा से दुआ की रोजा इफ्तार में हिंदू मुस्लिम सभी लोगों ने मिलकर इफ्तार किया यह आयोजन हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बना इस मौके पर मुख्य अतिथि ने रमजान और आने वाली ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाते हैं हिंदू मुस्लिम सभी भाई बहनों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में सभी जाति व धर्म के लोग रहते हैं अलग-अलग जाति धर्म के होने के बाद भी सभी लोग एक दूसरे के त्योहारों में खुशी-खुशी शामिल होते हैं यह देश गंगा जमुनी तहजीब का संगम है जहां भाईचारा होता है वहां नफरत का कोई स्थान नहीं है यह आयोजन हिंदी मुस्लिम एकता की मिसाल बना है और इस कड़ी को जोड़ने में हमारे भाई डॉक्टर रिजवान मीर ने अहम रोल निभाया है इसके लिए वह बधाई के काबिल है प्रदेश के राज्य मंत्री हज व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दानिश आजाद ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमजान की बरकत और रहमत इस महीने में हर घर में बरसती है हमें उन गरीबों का भी ध्यान रखना चाहिए जिनके घरों में चूल्हा नहीं जलता समाज में कोई व्यक्ति गरीब ना रहे इसका सांझा प्रयास सरकार के साथ समाज के लोगों को भी करना चाहिए मुख्य अतिथियों का क्षेत्रीय पार्षद रवि भाटी ने भी स्वागत किया और सभी लोगों को रमजान और आने वाली मुबारकबाद दी कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर रिजवान मीर ने सभी लोगों का इस्तकबाल करते हुए कहा कि हम सभी लोग एक बाबा की संतान है अलग-अलग जाति धर्म के होने के बाद भी हम सबसे पहले भारतवासी है और इसकी एकता अखंडता बनाए रखने को आपसी भाईचारा मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुमार बासित अली यूनुस बालियान सरफराज भाई अली मोहम्मद नौशाद शाहिद सैफी वरिष्ठ पत्रकार ताहिर अली मोहम्मद अनीस याहिया कुरैशी रहीमुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे
Comments
Post a Comment