अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साथ जिला कमेटी का चुनाव संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा, जिला गौतम बुद्ध नगर का तीसरा जिला सम्मेलन ग्राम ईटड़ा सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में लगभग 500 प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नई जिला कमेटी का चुनाव संपन्न कराया गया

नोएडा :- नवनिर्वाचित कमेटी को उपस्थित सभी प्रतिनिधियों और सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन में सर्वसम्मति से डॉ. रुपेश वर्मा को पुनः जिला अध्यक्ष चुना गया। संदीप भाटी को महासचिव तथा वीर सिंह नागर को पुनः संयोजक चुना गया। संरक्षक मंडल में राजेंद्र नागर एडवोकेट, रंगीलाल भाटी, जयकरण भाटी, संतराम भाटी तथा चंद्रमल प्रधान को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में श्री गबरी मुखिया, यतेंद्र मैनेजर, पप्पू ठेकेदार और करतार नागर चुने गए।उपाध्यक्ष के पदों पर अजब सिंह भाटी (जुनपत), अजय पाल भाटी (रामपुर फतेहपुर), बिजेंद्र नागर (खोदना), सुशील (सुनपुरा), मनोज भाटी प्रधान (खानपुर), सुरेंद्र यादव उर्फ सूले यादव, निशांत रावल (घोड़ी), जोगेंद्र प्रधान (सिरसा), मुकेश (खेड़ी) का चुनाव हुआ। कोषाध्यक्ष के पद पर नितिन चौहान को चुना गया। सचिव मंडल में सतीश यादव, शिशांत भाटी, अशोक भाटी, अमित नागर, सुरेंद्र भाटी उर्फ पप्पी, महेश प्रजापति, भोजराज रावल, धर्मेंद्र भाटी एडवोकेट, सुधीर रावल एडवोकेट, प्रशांत भाटी, जोगेंद्री देवी, सोनू सामानिया, गुरप्रीत सिंह, रोबिन भाटी, राहुल नागर, भगत सिंह चेची, संदीप भाटी (डेरिन), यतेंद्र (मायचा), रईसा चौहान, सुरेश यादव, निरंकार सिंह, मुकुल यादव, दुष्यंत सैन, देशराज चौहान, उधम सिंह एडवोकेट, विनोद सरपंच (जुनपत) को चुना गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सतपाल खारी, डॉ. जगदीश, मन्नू खेड़ी, ललित खेड़ी, मनोज यादव, विजय यादव, सुरेंद्र पंडित, बुधपाल यादव, सतबीर यादव, दिनेश यादव, पूनम भाटी, सोनम भाटी, अशोक आर्य, सतीश गोस्वामी, सूबेदार रामभूल, भूपेंद्र सिंह मटोल, अरुण भनोता, करण सिंह नागर, चमन भाटी, मुकुल चौहान, ओमदत्त पंडित, रणवीर यादव, अजय पाल भाटी, ओमवीर नागर, नरेश नागर, इंद्रजीत कसाना, सचिन एडवोकेट, कालूराम (खोदना), डॉ. फकीरचंद, आदित्य (मायचा), बीरे (मायचा), कृष्ण नागर (बादलपुर), अजब सिंह नागर (बादलपुर), राकेश (बरौंडा), कमलेश देवी, रीना, कृष्णा देवी (मातचा), नरेंद्र (बादलपुर) को चुना गया।

सम्मेलन का उद्घाटन भाषण किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण प्रसाद ने दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता रंगीलाल भाटी, वीर सिंह नागर, कंवर पाल तथा रामवीर प्रधान ने की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय वित्त सचिव कृष्ण प्रसाद ने कहा कि आज देश और प्रदेश में किसान विरोधी नीतियां लागू की जा रही हैं, ऐसे समय में किसान सभा के सामने बड़ी चुनौतियां हैं और संगठन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि आज साम्राज्यवाद और पूंजीवाद का दोतरफा हमला किसानों और मजदूरों पर हो रहा है, जिसका संगठित और सक्रिय विरोध करना जरूरी है। सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित साथियों को बधाई दी और किसान मजदूर मोर्चे को एक साथ मिलकर काम करने के लिए अपील की।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में किसान सभा 10 प्रतिशत प्लॉट नीति को लागू कराने, आबादियों के निस्तारण तथा किसानों के अधिकारों के लिए बड़े आंदोलन आयोजित करेगी।


Comments