एन.एस.एस इकाई के स्वयंसेवकों ने मोहन नगर में वृक्षारोपण कर लोगों को किया जागरूक

एन.एस.एस इकाई के स्वयंसेवकों ने मोहन नगर में वृक्षारोपण कर लोगों को किया जागरूक

Ghaziabad :- मोहन नगर स्थित आईटीएस (स्नातक परिसर) की एन.एस.एस इकाई द्वारा दिनांक 24 मार्च 2026 को सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन मोहन नगर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसमें एन.एस.एस इकाई के स्वयंसेवकों एवं संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के 100 से अधिक छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

आईटीएस की प्राचार्या डॉ. नैंसी शर्मा (स्नातक परिसर) ने पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य है। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़-पौधों का रोपण अत्यंत आवश्यक है। पेड़-पौधों से हमें छाया, फल-फूल और ऑक्सीजन प्राप्त होती है, जो जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लेना चाहिए और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए, ताकि पृथ्वी को सुरक्षित रखा जा सके।

कार्यक्रम के संचालक डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। आज के समय में वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। जितनी अधिक हरियाली विकसित होगी, उतना ही स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनेगा।

इस कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारीगण, जिनमें डॉ. विदुषी सिंह, प्रो. आदिल खान, विकास त्यागी, डॉ. संदीप गर्ग, प्रो. विकास कुमार, डॉ. नीरज कुमार जैन, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, प्रो. प्रशांत त्यागी सहित बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

Comments