प्रहलाद कॉलोनी, गांव बरौला, सेक्टर 49, नोएडा

 प्रहलाद कॉलोनी, गांव बरौला, सेक्टर 49, नोएडा 
नोएडा,बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों तथा एलपीजी गैस की उपलब्धता में हो रही दिक्कतों के खिलाफ आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, गौतम बुद्ध नगर कमेटी के नेतृत्व में प्रहलाद कॉलोनी, गांव बरौला, सेक्टर 49, नोएडा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को उठाया। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। विशेष रूप से रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और समय पर एलपीजी गैस न मिलने की समस्या से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई पर गंभीर असर पड़ रहा है।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष रेखा चौहान और कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी ने किया। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल महंगाई पर नियंत्रण करे, रसोई गैस की कीमतों में कमी लाए तथा सभी उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करे।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Comments