भोपुरा में सपा की शक्ति का प्रदर्शन, 29 मार्च की रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, सिकंदर यादव का ऐलान: ‘अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना ही मिशन’

भोपुरा में सपा की शक्ति का प्रदर्शन, 29 मार्च की रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, सिकंदर यादव का ऐलान: ‘अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना ही मिशन’
 गाजियाबाद: भोपुरा मार्च को प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर भोपुरा स्थित आशीर्वाद ग्रीन फार्म हाउस में समाजवादी पार्टी की एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में करीब एक हजार से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार भाटी शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथियों में सिकंदर यादव, अमरपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन और कमलेश यादव मौजूद रहे। उनके साथ देवेंद्र टाइगर और अनिल चौधरी भी पहुंचे।
सभा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में निर्णय लिया कि वे अपने-अपने साधनों से रैली में पहुंचेंगे और अधिक से अधिक लोगों को साथ लाकर इसे जनशक्ति का बड़ा प्रदर्शन बनाएंगे।
विशिष्ट अतिथि सिकंदर यादव ने अपने संबोधन में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार जनता को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है और अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।
मुख्य अतिथि राजकुमार भाटी ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी धर्म में जाति के आधार पर भेदभाव की बात नहीं कही गई है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म मानवता और समाज के कल्याण के लिए हैं, लेकिन वर्तमान राजनीति में लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समाज आपसी विभाजन में उलझा रहा तो देश कमजोर हो सकता है और विकास की गति प्रभावित होगी।
सभा का आयोजन बाबू सिंह आर्य (प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी) ने अपनी टीम के साथ किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली कसाना, मास्टर भंवर सिंह, मास्टर राजपाल सिंह कसाना, मास्टर ज्ञानचंद, गजराज कसाना, मनीष कसाना, गिरिराज प्रजापति, मनीष पंडित, डॉ. योगी, मास्टर सुखबीर सिंह, मास्टर पदम सिंह, अनिल मंदार, विनोद गुर्जर, अभिषेक मंदार और राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा के आयोजक समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिन बाबू सिंह आर्य ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और 29 मार्च की रैली को जनसमर्थन का बड़ा प्रदर्शन बनाने का आह्वान किया।

Comments