स्वर्णकार समाज का सम्मलेन हुआ संपन्न,मिशन 2027 की रणनीति पर भी हुई चर्चा, डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी बोले बिना एकता के प्रगति असंभव
ग़ाज़ियाबाद , स्वर्णकार समाज का सम्मलेन हुआ संपन्न,
मिशन 2027 की रणनीति पर भी हुई चर्चा, डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी बोले बिना एकता के प्रगति असंभव
ग़ाज़ियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शनिवार को स्वर्णकार समाज का सम्मलेन आयोजित हुआ, कार्यक्रम में ग़ाज़ियाबाद, लोनी, मोदी नगर , हापुड़, और आस - पास के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, कार्यक्रम में फूलों की होली के साथ गीत संगीत के कार्यक्रम भी हुए .साथ ही वक्ताओं ने अपने विचार भी रखे , सम्मलेन में स्वर्णकार समाज के हितों को लेकर चर्चा हुई साथ ही आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर स्वर्णकार समाज ने अपनी राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का बड़ा ऐलान किया है
सामाजिक कार्यकर्ता सचिन स्वर्णकार ने कहा कि समाज के सभी लोगों की छोटे-छोटे समूह बनाकर जनहित के कार्य करना चाहिए, इस मौके पर मधुबाला वर्मा ने महिलाओं को जागरूक रहने आगे आकर अपनी सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया,
इस दौरान गोल्डन क्लब के संस्थापक शेखर वर्मा ने कहा कि बिना राजनीतिक भागीदारी के समाज का उत्थान संभव नहीं है, उन्होंने कहा कि दूरदर्शी सोच वाले लोग आगे आएं और राजनीति में सक्रिय हिस्सेदारी सुनिश्चित करें.
सम्मलेन में डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी , डॉक्टर विनोद वर्मा, सचिन स्वर्णकार , राजेश वर्मा, अमित वर्मा, संदीप वर्मा, समेत समाज के कई गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया.
Comments
Post a Comment